Vivo X200 FE भारत मे जल्द ही लॉन्च होने वाला है। जो दमदार कैमरा, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे कई और फीचर के साथ आएगा। जानिए इसकी लॉन्च डेट से लेकर कलर और स्पेसिफिकेशन्स।
Vivo भले ही चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड हो, लेकिन भारत में काफी प्रसिद्ध है। अगर आप भी vivo के दीवाने हैं। तो तैयार रहिए vivo अपने नए फोन के साथ एक बार फिर धमाल मचा ने आ रहा है। हालांकि फोन को शायद 13 या 14 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन इसके कलर ऑप्शन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।
Vivo X200 FE का कैमरा और प्रोफेसर दोनों तबाही
Vivo हमेशा से ही अपने पावरफुल फोन की वजह से जाना जाता है। चाहे बैटरी हो या प्रोफेसर और कैमरा इन सब में vivo अपने कंप्टीशन कंपनियों से हमेशा आगे रहता है। Vivo FE में आपको MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट प्रोफेसर मिलेगा।
कैमरा भी सेल्फी लवर्स के लिए कमाल का होने वाला है। Vivo के इस सेट में 50MP का बैक कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Vivo X200 FE के कलर ऑप्शन भी किलर
यह फोन आपको दो या तीन आकर्षक रंग में मिलेगा। Vivo इंडिया ने भारतीय बाजार में Amber Yellow ओर Luxe Balck रंग में बेचा जाएगा। वही अगर इस फोन के ग्लोबल मार्केट जैसे ताइवान और मलेशिया में यह फोन Balck, Blue, Pink ओर Yellow रंग में भी लॉन्च किया गया था। लेकिन भारतीय बाजार में फिलहाल दो रंग में ही बेचा जाएगा।
AI फीचर भी हैं कमाल
Vivo के इस फोन में आपको लेटेस्ट Funtouch OS 15 मिलेगा। इसमें आपको AI – पावर्ड स्मार्ट फीचर्स मिलेगे जैसे, AI Caption, Circle To search, Live Text ओर Smart Call Assistant भी आपको मिलेगा। जो इस फोन को ओर भी खास बनाते हैं।
Vivo X200 FE की स्टोरेज और वेरिएंट्स
हालांकि भारत में इस फोन की वेरिएंट्स की डिटेल्स अभी तक साफ नहीं हुई, लेकिन ताइवान और मलेशिया में इसे 12GB RAM+ 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। चीन में इसका 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ था। भारत में भी पूरी जानकारी लांच के बाद ही मिलेगी। किस स्टोरेज के साथ कंपनी इस फोन को भारतीय बाजार में पेश करती हैं।
धूल और पानी में भी नहीं रुकेगा
Vivo X200 FE को IP68 और IP69 की रेटिंग मिली है। जिससे यह फोन धूल और पानी में भी सुरक्षित रहेगा। जिसे से यह साफ है, फोन पावरफुल के साथ मजबूत भी है। भारतीय लोगों को टिकाऊ फोन चाहिए। इसे देख कर लग रहा है, यह फोन भारतीयों की पसंद बन सकता हैं।
भारत में कब लॉन्च कब होगा?
Vivo ने अब तक आधिकारिक तौर लांच डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार यह फोन जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में भारत में लॉन्च हो सकता हैं। वही तारीख की बात करे तो, फोन 13 या 14 के बाद कभी भी लॉन्च हो सकता है।
Vivo X200 FE अपनी प्रीमियम डिजाइन, पावर फुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप के साथ भारत बाजार में पेश होने को तैयार है। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे है जो परफॉमैस और स्टाइल दोनों में दमदार हो, तो आपके लिए यह फोन एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
Note: इस लेख में दी गई जानकारी, सोशल मीडिया और कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट से ली गई है। हम किसी प्रकार का फोन का प्रोमोशन या दावा नहीं कर रहे है। भारत में लॉन्च के समय कंपनी की तरह से बदलाव संभव है। खरीदारी से पहले ब्रांड की ऑफिशल वेबसाइट या नजदीकी स्टोर पर जाकर जानकारी अवश्य लें।
यह भी पढ़ें : RailOne ऐप से रेलवे ने यात्रियों को दिया तोहफ़ा, जानिए इस ऐप में पूरी जानकारी