सरदारशहर, भारत खबर। राजस्थान में अटा सटा जैसी प्रथा बहुत तेजी से चल रही है। ऐसे में जिन घरों में लड़कियां नहीं होती हैं। वो बाहरी राज्यों से शादी कर दुल्हन लाते हैं, लेकिन उस में उन के साथ बड़ा खेल हो जाता हैं। ठीक ऐसा ही सरदारशहर के वार्ड 30 में एक परिवार को दुल्हन बन लाखों का चुना लगा गई।
थाना अधिकारी मदन लाल बिश्नोई ने रात 9 बजे जानकारी देते हुए बताया, वार्ड 30 के करणीदान भार्गव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया है। की उनकी शादी 28 मार्च को साजन वर्मा निवाशी हनुमानगढ़ संगरिया और उनके भाई गणेश की कुलप्रीत कोर निवाशी पंजाब से सरदारशहर के शनि मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी में कोई दान या दहेज नहीं लिया गया और दोनों दुल्हनों को बतौर तोहफे सोने चांदी के जेवरात दिए थे।
पीड़ित युवक ने कहा कि साजन वर्मा और कुलप्रीत कोर को सरदारशहर निवासी राधेश्याम ओर आशा पठान निवासी पंजाब ओर चांदनी ने अपना जानकार बताया था। इन लोगों ने शादी के लिए भाइयों से 4 लाख रुपए नगदी लिए और बोला अच्छे घर की लड़कियां है।
शिकायत में कहा कि शादी के कुछ दिन दो ओर लोग आए और साजन वर्मा और कुलप्रीत कोर के रिश्तेदार बताकर बोला उनके घर में शादी है। कुछ दिन में वापिस आ जाएगी। लेकिन वो नहीं आई साथ फोन भी बंद हो गए। जब सरदारशहर निवासी राधेश्याम से बात की तो बोला उन का रोज का काम है। जब पैसे वापिस मागे तो नहीं दिए। 4 लाख नगदी और सारे जेवरात भी साथ लेकर चली गई। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित युवक रिपोर्ट पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई हैं।