भारत खबर, 14 अगस्त 2025 । अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व के अंदर स्मार्ट मीटर के विरोध में सरदारशहर बिजली विभाग के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर के साथ – साथ किसानों को कृषि क्षेत्रों जहां पर मुंगफली की बिजाई की गई है। वहां पर किसानों को 6 घंटे बिजली पुरी की जाए। साथ ही सरदारशहर के जिन क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई है। उस को भी पूरा किया जाए।
किसानों ने कहा अभी बरसात का समय है लेकिन बरसात हो नहीं रही है। जहां मुंगफली की बिजाई की हुई है, वहां पर बिजली कटौती की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में तो 6 घंटे में से सिर्फ 2 घंटे ही बिजली दी जा रही हैं। जिस की वजह से मुंगफली की फसल खराब हो रही हैं। किसानों की लगातार मांग करने के बाद भी प्रशासन कोई समाधान नहीं कर रहा है। इसलिए अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
साथ में किसानों ने राज्य सरकार पर भी जमकर हमला बोला है, किसानों ने कहा राज्य सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसानों की बिजली कटौती के कारण मूंगफली की फसल खराब हो रही है। साथ में राज्य सरकार कुछ कंपनियों के साथ मिलकर स्मार्ट मीटर के जरिए भी लुट रही है। इतना कुछ होने के बाद भी सरकार किसानों को लूटने के लिए बीमा कंपनी का साथ ले रही हैं। बीमा कंपनियों के माध्यम से किसानों को गुमराह किया गया है। इन सभी के विरोध अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में 15 सितंबर जिला स्तरीय आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply