सरदारशहर, भारत खबर। गुरुवार देर रात सरदारशहर- बीकानेर रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास हादसा हो गया। जब अचानक नील गाय आ गई और बाइक फिसल गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। मौके से गुजर रहे एक निजी चालक वाहन ने दोनों को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 25 निवासी फारूक पुत्र सदीक खान तेली (उम्र 30) गांव घड़सीसर में मजदूरी कर वापिस सरदारशहर लौट रहा था। घड़सीसर से निकालते ही बाहर खड़े रामनिवास पुत्र मगाराम जाट (उम्र 27) भी उसके साथ बाइक पर सवार हो गया। दोनों सरदारशहर के करीब पहुंचे ही थे कि बीकानेर रोड रेलवे फाटक के पास अचानक नील गाय सामने आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस दल राजकीय अस्पताल पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी
यह भी पढ़ें: चुरु वालों के लिए खुशखबरी! पहली बस 5:45 AM पर सूरतगढ़ तक सीधी सेवा चालू