पुनूसर में बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रही थी महिला, तभी घर में घुस आया दिलीप – जानिए पूरा मामला!

सरदारशहर न्यूज

भारत खबर, सरदारशहर। सरदारशहर उपखंड के भानीपुरा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी करवाई कि है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 11 जून को हुई थी, जब महिला रात का खाना कर अपने बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रही थी। उसी दौरान पुनूसर निवासी दिलीप कुमार जाट (22) पुत्र ओमप्रकाश जाट शराब के नशे में घुत होकर महिला के घर में जबरन घूस गया। महिला के छेड़छाड़ की कोशिश की थी।

भानीपुरा पुलिस थाना प्रभारी राय सिंह सुथार ने बताया कि महिला ने मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसके पति पिछले दो-तीन महीनों से बाहर बकरी और भेड़ चराने गए हैं। इस मौके का फायदा उठा कर आरोपी नशे की हालत में तब घर में घुसा जब लाइट नहीं थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने घर में घुसकर गलत हरकत की। महिला की शिकायत पर भानीपुरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।

मामलों को गंभीरता ले लेते हुए थाना प्रभारी ने एक टीम गठित कर करवाई शुरू की मंगलवार शाम को आरोपी दिलीप कुमार जाट निवासी पुनूसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी राय सिंह सुथार के साथ हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार शर्मा और हरेंद्र पाल की मुख्य भूमिका रही।

यह भी पढ़ें : सरदारशहर में स्मार्ट मीटर लगाए तो पड़ेंगे जूते! सरदारशहर में लोगों ने मुख्यमंत्री को लिखा ज्ञापन