Samsung Galaxy M36 5G भारत में लॉन्च हो चुका है और ये उन लोगों के लिए बड़ी खबर है जो एक स्मार्ट, पावरफुल और AI-फीचर्स से लैस स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं। तो इस बार Samsung ने न सिर्फ हार्डवेयर बल्कि सॉफ्टवेयर के लेवल पर भी कमाल कर दिया है।
लंबे समय से मिड-रेंज फोन में कुछ नया चाहते थे, इस लिए Galaxy M36 5G किसी से कम नहीं है। चाहे बात 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की कर लो, Exynos 1380 चिपसेट की, या फिर Galaxy AI फीचर्स की—Samsung ने इस फोन में काफी कुछ नया बना दिया है।
1. Samsung Galaxy M36 5G: पूरी जानकारी इस नए फोन में क्या खास ?
Samsung की M सीरीज़ को भारत में हमेशा से मिड-रेंज किंग माना जाता है, क्योंकि यह आम – आदमी के बजट में फीचर्स के साथ फोन लॉन्च करता है। सबसे पहले इसकी लुक की बात करें तो फोन बिलकुल प्रीमियम फील देता है—मैट ग्लास जैसी फिनिश और स्लिक डिजाइन इसे हाथ में पकड़ते ही क्लासी बना देता है। हाथ में भी खूबसूरत दिखता है!
Samsung ने इस बार थोड़ा अलग करते हुए, वॉटरड्रॉप नॉच का इस्तेमाल किया है। हां, यह कुछ लोगों को पुराना लग सकता है लेकिन यह बैटरी और डिस्प्ले की जगह बचाने में मदद करता है। जिसे फोन का लुक अलग ही दिखता है।
फोन की मुख्य बाते:
- 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।
- 120Hz का रिफ्रेश रेट, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों में स्मूद एक्सपीरियंस बना देता है।
- Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन – यानी स्क्रैच से टेंशन फ्री! जो सब ही चाहते हैं ।
- Samsung ने इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर दिया है जो कि OnePlus Nord CE 4 जैसे फोनों को भी टक्कर देता है, कम बजट में!
- साथ में Vapour Chamber Cooling – मतलब लंबे समय तक गेमिंग के बाद भी फोन ओवरहीट नहीं होगा। गेमिंग करने वाले के लिए सबसे बढ़िया फीचर्स में है।

2. Samsung Galaxy M36 5G की कीमत और ऑफर्स
अब बात करते हैं सबसे अहम सवाल की – इस बेहतरीन स्मार्टफोन की कीमत क्या है?
तो सुनिए, Samsung Galaxy M36 5G की MRP ₹22,999 रखी गई है, लेकिन अगर आप लॉन्च ऑफर में इसे खरीदते हैं, तो आप को थोड़ा सस्ता क्या काफी सस्ता मिल सकता है। फोन आपको केवल ₹16,499 में मिल जाएगा — वो भी बैंक ऑफर्स के साथ।
यह कीमत उस हिसाब से वाकई शानदार है, क्योंकि इस रेंज में इतने कम बजट में इतने सारे फीचर्स मिलना आज के समय मुश्किल है। इसलिए इतने कम बजट में यह फोन वाकेई शानदार है।
3. Samsung Galaxy M36 5G की बिक्री कब शुरू होगी और कहां से ले सकते हैं
अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस फोन को कब और कहां से खरीदा जा सकता है, तो ये जानकारी आपके लिए है। आसान से तरीके से खरीद सकते हैं
Galaxy M36 5G की सेल भारत में 12 जुलाई 2025 से शुरू होगी। उस के बाद आप खरीद सकते हैं।
आप इसे ऑफलाइन और ई-कॉमर्स साइटों से खरीद सकते हैं:
- Amazon India
- Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com)
- चुने हुए ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स
Samsung ने अपनी डिस्ट्रीब्यूशन चेन को काफी बेहतर बना रखा है। पूरे भारत में फोन लॉन्च के तुरंत 2 से 3 में पहुंच जाता है।
4. Galaxy M36 5G के टॉप फीचर्स – जानिए जो आप के फोन के पैसे वसूल करवा देगे
अब बात करते हैं इस स्मार्टफोन के उस हिस्से की, जो सबसे ज्यादा यूज़र्स को खींचता है – फीचर्स। जितने ज्यादा फीचर्स फोन उतना ही ज्यादा मजेदार चलिए देखते है कौनसे फीचरों से भरपूर है यह फोन ?
कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) – फोटो हो या वीडियो, सबकुछ क्लियर।8MP अल्ट्रा वाइड – ग्रुप फोटो या नेचर व्यू, सब आए एक फ्रेम में आसानी से हो जाएगा।
2MP मैक्रो – छोटी चीज़ों की बड़ी तस्वीर खींचने के शानदार है।
13MP का फ्रंट कैमरा – सेल्फी लवर्स हो तो आप के लिए तोफहा है, क्योंकि कैमरा क्वालिटी शानदार हैं।
खास बात ये है कि सामने और पीछे दोनों कैमरा से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं – और ये फीचर इस प्राइस में वाकई कम देखने को मिलता है।
Galaxy AI फीचर्स:
Samsung ने Galaxy AI को अब इस फोन सीरीज में भी पहुंचा दिया है और इसमें कुछ कमाल के AI टूल्स दिए हैं, जो आप के लिए मजेदार होगे।
- Circle to Search – स्क्रीन पर कुछ भी घेरा बनाकर सर्च करें।
- Gemini Live Integration – स्मार्ट यूज़ अनुभव।
- AI Select – स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट और कंटेंट को समझकर आपको सुझाव देता है।
Samsung Galaxy M36 5G में बैटरी और चार्जिंग
- 5000mAh बैटरी – एक बार चार्ज करो, दिनभर आराम से चला सकते हो।
- 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट – हां, चार्जर बॉक्स में नहीं मिलेगा लेकिन अगर Samsung का चार्जर आपके पास है तो बढ़िया स्पीड मिलेगी। हां कुछ फोन इस से भी बढ़िया चार्जर दे रहे है।
Samsung Galaxy M36 5G अपडेट सपोर्ट:
Samsung Galaxy M36 5G में Android 15 (One UI 7) के साथ लॉन्च किया है और कंपनी का वादा कर रही हैं कि इसे 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। आप के कुछ किए बिना भी कंपनी आप को अपडेट देती रहेगी।
यह बात यूज़र्स के लिए बेहद सुकून देने वाली है क्योंकि एक बार फोन खरीदो और सालों तक बेफिक्र रहो।
Note: Samsung Galaxy M36 5G खरीदने से पहले कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट या नजदीकी स्टोर पर जाकर जानकारी अवश्य ले, यह जानकारी सोशल मीडिया और कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट से ली हुई, जिन में कभी भी बदलाव हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें : अब PC गेमिंग होगी आपकी जेब में! आया ROG Xbox Ally – गेमर्स के सपनों का डिवाइस!,

Leave a Reply