Realme Narzo N61: सस्ता है लेकिन सब से खतरनाक स्मार्टफोन!
अगर आपके चाहिए एक ऐसा स्मार्टफोन जो कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी दे सके, तो Realme Narzo N61आपकी जरूरत पूरी कर सकता है। सिर्फ ₹7,498 की कीमत में आने वाला यह फोन इस सेगमेंट में कई बड़े ब्रांड्स को टक्कर देता है। फोन को IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है, और कंपनी इसके 48 महीनों तक स्मूद परफॉर्मेंस का दावा कर रही है। इतने लंबे टाइम तक इतने कम प्राइस में यह फोन वास्तव में शानदार है।
चलिए जानते हैं Realme Narzo N61 की खासियतें और फीचर विस्तार से –

डिस्प्ले के बारे में – 90Hz आई कम्फर्ट स्क्रीन मिलेगी।
Realme Narzo N61 का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी डिस्प्ले क्वालिटी है। जो फोन को बेहतर बनाती हैं। इसमें 6.75 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन है, जो न सिर्फ देखने में शानदार लगती है, बल्कि इसका 90Hz रिफ्रेश रेट यूज़र को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। जो यूजर को चाहिए।
- कंपनी ने इसे आई कम्फर्ट डिस्प्ले का नाम दिया है, जिससे लंबे समय तक मोबाइल इस्तेमाल करने पर आंखों पर तनाव कम पड़ता है। खास कर जो ज्यादा फोन देखते हैं।
- डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है, और पिक्सल डेंसिटी 260 PPI की है – जो इस प्राइस में काफी ठीक है।
इसके अलावा स्क्रीन का साइज और ब्राइटनेस आउटडोर में भी बढ़िया परफॉर्म करती है। यदि आपको को ऐसा फोन चाहिए, जो स्क्रीन में बड़ा हो। तो आपके लिए यह फोन सही रह सकता हैं।
कैमरा के बारे में – 32MP बैक और 5MP सामने का कैमरा
Realme Narzo N61 में आपको मिल रहा है, एक 32 मेगापिक्सल का बैक कैमरा, जो इस प्राइस रेंज में एक शानदार ऑफर है। चाहे दिन हो या रात, इसके कैमरा से ली गई तस्वीरें काफी साफ आएगी।
- कैमरा क्वालिटी नॉर्मल डे-लाइट में शानदार है, और HDR सपोर्ट की मदद से कलर्स काफी अच्छे आते हैं। जिसे फोटो में जान आ जाती हैं।
- लो-लाइट में थोड़ी प्रोसेसिंग की जरूरत होती है, लेकिन फिर भी फोटो यूज़ेबल होती हैं। ज्यादा खराब नहीं होगी।
- सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और नॉर्मल फोटो के लिए ज्यादा बढ़िया तो नहीं बोल सकते हैं। लेकिन हां ज्यादा खराब भी नहीं है, ठीक ठाक बोल सकते है।
अगर आप अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालना पसंद करते हैं, तो यह कैमरा आपको निराश नहीं करेगा। एक अच्छी फोटो आप के लिए लेगा।
बैटरी – 5000mAh की पावरहाउस बैटरी
Realme Narzo N61 की सबसे मजबूत कड़ी इसकी 5000mAh की बड़ी बैटरी है। यह न केवल लंबे समय तक फोन चलाती है, बल्कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है जिससे फोन जल्दी चार्ज भी हो जाता है। और हर फोन यूजर यह ही चाहता है।
कंपनी का दावा है कि इसमें 14 घंटे तक बैटरी आराम से चलेगी। जो लगातार गेमिंग, ब्राउज़िंग या वीडियो देखने में काफी काम आती है।
एक बार चार्ज करने के बाद यह फोन आसानी से 1.5 से 2 दिन तक चल जाता है, खासतौर पर अगर आप नॉर्मल यूजर हैं। तो यह और भी ज्यादा चलेगी।
वीडियो के बारे में – Full HD रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है
वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो Realme Narzo N61 में आपको 1080p, 720p और 480p में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है। यह उन यूज़र्स के लिए अच्छा है, जो Instagram Reels, YouTube Shorts या व्लॉगिंग के लिए फोन इस्तेमाल करते हैं। तो आपको लिए खास कम बजट में बढ़िया क्वालिटी देगा।
- 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग से क्लियर और स्मूद फुटेज मिलती है।
- वीडियो के कलर्स और डिटेलिंग संतुलित होती है, जिससे रिकॉर्ड किया गया कंटेंट काफ़ी प्रोफेशनल लगता है। जिस से सोशल मीडिया पर वायरल होने के चांस ज्यादा होते है।
अन्य जरूरी बातें जो जाननी चाहिए
- इस फोन में Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो काफी स्मूद और क्लीन इंटरफेस देता है। जो बड़े बड़े फोन में होता हैं।
- फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज है, जो नॉर्मल टास्क के लिए पर्याप्त है। हां लेकिन आप ज्यादा लंबा वीडियो बनाते हो या बहुत सारे तो दिक्कत हो सकती हैं।
- मेमोरी को आप 2TB तक एक्सपेंड भी कर सकते हैं, जो इस प्राइस में बड़ी बात है।
- इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक जैसी जरूरी चीज़ें जो बड़े बजट फोन में होती है। वो आपको कम बजट में भी मिलेगी।
Note : Realme Narzo N61 की जानकारी सोशल मीडिया और कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट से ली गई है। जिस में कभी भी बदलाव हो सकते हैं। इसलिए फोन खरीदने से पहले कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट या नजदीकी स्टोर पर जाकर जानकारी अवश्य लेना।
यह भी पढ़ें : Motorola G35 5G: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ आया सबसे सस्ता 5G फोन!

Leave a Reply