चुरु जिले के राजगढ़ में पुलिस की बड़ी करवाई: हिस्ट्रीशीटर समेत 7 संदिग्ध दबोचे, हरियाणा के युवक भी शामिल!

राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर और सात संदिग्ध गिरफ्तार

राजगढ़, भारत खबर। रविवार को राजगढ़ थाना क्षेत्र में चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर और सात संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया है। इस अभियान की शाम 4 बजे, थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने जानकारी देते हुए बताया है।

थाना अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2025 को एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए थे। भगोड़े, स्थायी वारंटी, हिस्ट्रीशीटर और संदिग गतिविधियों में शामिल पर तुरंत करवाई की जाए। इसके लिए रोहित शाखला (शाखा अधिकारी) के निर्देशन में कई टीमों को बनाया गया और उन्हें अलग – अलग रवाना किया गया।

इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 170 बीएनएस के तहत एक हिस्ट्रीशीटर और सात संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर की पहचान कृष्ण, पुत्र तुलसीराम नायक के रूप में हुई है। जो कि वार्ड नंबर 1, कस्बा राजगढ़, जिला चुरु निवासी है।

वही, जिन सात संदिग्धों को पकड़ा गया, उनमें रवि कुमार पुत्र मूलचंद, (उम्र 19 वर्ष, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा,) अंकित कुमार पुत्र राजेन्द्र धानक ( उम्र 19 वर्ष, निवासी फतेहाबाद हरियाणा) पवन कुमार पुत्र गोपाल गुजर, (उम्र 23 वर्ष, फतेहाबाद हरियाणा) रुस्तम पुत्र नवाब तेली, (उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड 33, कस्बा राजगढ़ जिला चुरु) जैन पुत्र बाबूराम सांसी (उम्र 40 वर्ष, निवाशी राजगढ़) सुरेंद्र कुमार पुत्र बलवान मेघवाल ( उम्र 20 वर्ष, निवासी राजगढ़) श्रीकांत पुत्र रामवतार (उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगढ़) के रूप में पहचान हुई है।

यह भी पढ़ें : सरदारशहर में युवा जोश से लहक उठा रक्तदान शिविर! जानिए किसने निभाई अहम भूमिका