अब जयपुर जाना पड़ेगा भारी! रोडवेज ने बढ़ाया किराया, चूरू से बीकानेर-जयपुर की यात्रा महंगी

Churu Roadways New Fare List 2025 | Jaipur, Bikaner, Sikar Bus Ticket Price Increased | Rajasthan Transport Update

चूरू | भारत खबर
अगर आप अक्सर रोडवेज बस से सफर करते हैं, तो अब आपकी जेब थोड़ी और ढीली होने वाली है। करीब 9 साल बाद रोडवेज ने अपने किराए में बढ़ोतरी की है। इसका असर सीधे आम यात्रियों पर पड़ेगा, खासतौर पर उन लोगों पर जो रोजाना काम पर आने-जाने के लिए बसों पर निर्भर रहते हैं।

अब चूरू से जयपुर जाने के लिए आपको पहले के 220 रुपए की जगह 240 रुपए चुकाने होंगे। वहीं बीकानेर का किराया 185 से बढ़कर 200 रुपए हो गया है। यानी औसतन हर रूट पर 5 से 10 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

क्यों बढ़ा किराया?

डीजल की बढ़ती कीमतें और रोडवेज में बसों की कमी को देखते हुए निगम ने ये कदम उठाया है। लाखों यात्रियों के रोजाना सफर के बावजूद रोडवेज लगातार घाटे में जा रहा है।
साथ ही कर्मचारियों की कमी और लगातार बंद होते रूट्स की वजह से यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ी हैं। रियायती यात्राओं की संख्या में इजाफा भी निगम की कमाई पर असर डाल रहा है। इन्हीं सभी कारणों को देखते हुए अब किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया।

किसे होगा सबसे ज्यादा असर?

हर दिन करीब 12 हजार यात्री चूरू डिपो की बसों से सफर करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा असर मजदूर और नौकरीपेशा वर्ग पर पड़ेगा जो रोजाना रोडवेज पर निर्भर रहते हैं।

इसके अलावा निजी बस संचालक भी अब किराया बढ़ा सकते हैं, क्योंकि सरकारी बसों के किराए में इजाफा होते ही निजी ऑपरेटर्स भी अक्सर अपनी दरें बढ़ा देते हैं।
कुछ रूट जैसे चूरू-सरदारशहर और चूरू-सुजानगढ़ पर रोडवेज की सीधी बसें नहीं हैं, इसलिए वहां के लोग ज्यादा परेशान होंगे।

क्या बोले रोडवेज अधिकारी?

चूरू डिपो के मुख्य आगार प्रबंधक सुदीप शर्मा ने बताया कि “निगम की तरफ से किराया बढ़ाने के आदेश मिले हैं और इसे सभी रूट्स पर लागू किया गया है। चूरू डिपो की ज्यादातर बसों में अब नया किराया लागू हो चुका है।”

नए किराए की लिस्ट – अब देना होगा इतना किराया

रूटपहले का किरायाअब का किराया
चूरू – दिल्ली₹330₹340
चूरू – जयपुर₹220₹240
चूरू – झुंझुनूं₹55₹60
चूरू – सीकर₹110₹120
चूरू – राजगढ़₹65₹70
चूरू – रतनगढ़₹40₹45
चूरू – बीकानेर₹185₹200
चूरू – फतेहपुर₹45₹50
चूरू – सिद्धमुख₹105₹115
चूरू – अजमेर₹375₹385

नोट: दिल्ली, जयपुर, सीकर, फतेहपुर, अजमेर और बीकानेर की बसें एक्सप्रेस हैं। बाकी सभी लोकल सेवाएं हैं।