Nagarjuna announces KING100

कुली’ में विलेन बनकर छा जाने के बाद नागार्जुन की नई फिल्म का ऐलान, बोले- अब KING100 में मैं हीरो!

कुली’ के विलेन से KING100 के हीरो तक, नागार्जुन का बड़ा ऐलान

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वजह है उनकी हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कुली’, जिसमें उन्होंने विलेन का दमदार किरदार निभाया था। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दर्शकों ने नागार्जुन की एक्टिंग को दिल खोलकर सराहा।

अब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। टाइटल है – ‘KING100’

नागार्जुन ने खोला किरदार का राज

जी तेलुगु के शो ‘जयम्मु निश्चयमु रा’ पर नागार्जुन ने बताया कि इस बार वह लीड हीरो की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा,
“किंग100 की तैयारी पिछले 6-7 महीनों से चल रही है। रा कार्तिक ने एक साल पहले मुझे कहानी सुनाई थी। यह फिल्म एक्शन के साथ फैमिली ड्रामा से भरपूर होगी। अब जब कुली रिलीज हो चुकी है, तो मैं KING100 पर फोकस करूंगा।”

इस बार उनका किरदार पूरी तरह नायक का होगा, जबकि कुली और कुबेर में वह सह-कलाकार की तरह दिखे थे।

रा कार्तिक करेंगे निर्देशन

‘KING100’ का निर्देशन करेंगे तमिल फिल्ममेकर रा कार्तिक। इससे पहले उन्होंने ‘निथम ओरु वानम’ डायरेक्ट की थी, जिसमें अशोक सेलवन ने ट्रिपल रोल निभाया था और रितु वर्मा, अपर्णा बालमुरली और शिवात्मिका राजशेखर अहम किरदारों में थीं।

अब सभी की नजरें इस पर हैं कि नागार्जुन की यह फिल्म कितनी धमाल मचाती है और क्या यह उनके करियर का नया टर्निंग पॉइंट साबित होगी।