भारत खबर न्यूज रतनगढ़ । 12 जुलाई 2025 – रतनगढ़ के पास भानुदा गांव में क्रैश हुए वायुसेना के फाइटर जेट की जांच अब भी पूरी नहीं हुई है। लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को पूरे दिन सर्च अभियान चला, शनिवार सुबह को वापिस शुरू किया गया है। हादसे को देखते हुए शनिवार को एक विशेष खोजी टीम भी मौके पर पहुंची है। जो तकनीकी संसाधनों के साथ जांच करेगी।
शुक्रवार की सुबह एक बार फिर सेना का हेलीकॉप्टर गांव के सरकारी स्कूल मैदान में उतरा था। इस में सेना के वरिष्ठ अधिकारी ओर 22 जवान शामिल थे। उनका मकसद सिर्फ ब्लैक बॉक्स ढूंढना था।
इतनी मेहनत के बाद सेना ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद मांगी, खासकर आस पास ढाणीयो के लोगों से, करीब 30 से 40 ग्रामीणों ने सेना का साथ दिया है। सभी ने मिलकर खेतों और झाड़ियों में करीब 5 किलोमीटर पैदल चले। लेकिन फिर भी ब्लैक बॉक्स नहीं मिला और शाम को रुकना पड़ा। शनिवार सुबह अभियान फिर चालू किया गया है।
हादसे के समय जो लोग मौजूद थे, उने फिर से भुला कर और घटना के हर पहलू की जानकारी वापिस ली जाएगी। जानकारी के आधार पर ब्लैक बॉक्स का अंदाजा लगाया जा सके।
सभी को उम्मीद है, शनिवार को जो विशेष टीम पहुंची। वह हाई टेक उपकरणों की मदद से ब्लैक बॉक्स का सही लोकेशन का पता लग जाए।
यह भी पढ़ें : 271 करोड़ में मिलेगा, चुरु- तारानगर को पानी, नई योजना से पानी समस्या होगी खत्म!