Mobile phone showing JioHotstar app with text 'Free Subscription', alongside Jio, Airtel and Vi recharge plans under ₹200"

सिर्फ ₹100 में पाएं फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन! Jio, Airtel और Vi के धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स की पूरी लिस्ट

अगर आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं, या फिर शाम को बिस्तर पर लेटकर वेब सीरीज देखना आपका रोज का काम है, तो एक खुशखबरी है। अब JioHotstar का मजा लेने के लिए आपको जेब ढीली करने की ज़रूरत नहीं है। Jio, Airtel और Vi ने ऐसे सस्ते प्लान निकाले हैं जिनमें ₹200 से कम में ही आपको फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा।

मतलब, अब बिना ज्यादा खर्च किए, IPL हो या कोई हिट मूवी, सब आपके फोन में। चलिए एक-एक करके प्लान्स देख लेते हैं, ताकि आप तय कर सकें आपके लिए बेस्ट कौन सा है।

JioHotstar के लिए Jio के धमाकेदार प्लान्स

Jio हमेशा से ही OTT के मामले में दिलदार रहा है, और इस बार भी उसने जेब हल्की रखने वालों के लिए मस्त ऑफर दिया है। Jio ₹100 प्लान, वैलिडिटी: 90 दिन, डेटा: 5GB, बोनस: JioHotstar फ्री (पूरे 90 दिन) छोटा डेटा पैक, लंबी वैलिडिटी और साथ में Hotstar का तड़का—जो लोग सिर्फ शाम को थोड़ी-थोड़ी नेटफ्लिक्स टाइप स्ट्रीमिंग करते हैं, उनके लिए परफेक्ट।

दूसरा, Jio ₹195 प्लान, वैलिडिटी: 90 दिन, डेटा: 15GB, बोनस: JioHotstar फ्री (90 दिन) थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए? तो ये वाला ले लो। 3 महीने तक टेंशन फ्री होकर मैच, मूवी सब देख सकते हैं।

Airtel के भी मस्त ऑप्शन

Airtel यूजर्स के लिए भी खुशखबरी है—कम पैसों में ज्यादा मजा। Airtel ₹100 प्लान वैलिडिटी: 30 दिन, डेटा: 5GB, बोनस: JioHotstar फ्री (1 महीना)अगर आपको सिर्फ एक महीने का टाइम पास करना है—जैसे IPL का आखिरी महीना—तो ये बेस्ट है।

Airtel ₹195 प्लान, वैलिडिटी: 90 दिन, डेटा: 15GB, बोनस: JioHotstar फ्री (3 महीने) लंबे समय के लिए OTT और इंटरनेट चाहिए? तो इस पर पैसे लगा दो।

Vi (Vodafone Idea) के ऑफर भी किसी से कम नहीं

Vi भी पीछे नहीं है, यहां भी बढ़िया डील्स मिल रही हैं। Vi ₹101 प्लान, वैलिडिटी: 30 दिन, डेटा: 5GB, बोनस: JioHotstar फ्री (1 महीना)छोटा डेटा पैक और कम वैलिडिटी—लेकिन OTT के लिए बेस्ट।

Vi ₹169 प्लान, वैलिडिटी: 90 दिन, डेटा: 8GB, बोनस: JioHotstar फ्री (3 महीने)अगर आप Vi यूजर हैं तो ये वाला आपके लिए किफायती रहेगा।

ध्यान दे: ये सिर्फ डेटा प्लान हैं—कॉलिंग या SMS इसमें नहीं मिलेगा।पहले से कोई बेसिक रिचार्ज एक्टिव होना जरूरी है।सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट होते ही मोबाइल, टीवी, लैपटॉप—जहां चाहें देखिए।

दोस्त, अगर आपका बजट टाइट है और OTT के लिए महंगे सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, तो ये प्लान आपके लिए तोहफा हैं। ₹100 से ₹200 में आपको डेटा भी मिलेगा और Hotstar पर हिट मूवीज तक सब कुछ देखने का मौका भी।

यह भी पढ़ें ____________________________________