सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे फिर से बड़े पर्दे पर दिलों को छूने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
हर्षवर्धन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया। इसमें आग से बना दिल नजर आ रहा है, जिसके अंदर हर्षवर्धन और सोनम बाजवा की जोड़ी दिखाई दे रही है। पोस्टर के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा –
“इस दीवाली दीए ही नहीं, दिल भी जलेंगे। मोहब्बत से टकराएगी नफरत, आग लगाएगी दीवानों की दीवानियत। ये फिल्म 21 अक्टूबर को आएगी।”
यानी साफ है कि फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी और हर्षवर्धन की सीधी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना से होगी। क्योंकि उसी वक्त आयुष्मान की फिल्म ‘थामा’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मिलाप जावेरी की रोमांटिक लव स्टोरी
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। भले ही फिल्म की कहानी अभी तक पूरी तरह सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्टर और टैगलाइन से साफ है कि यह एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा होने वाला है।
हर्षवर्धन के पास फिल्मों की भरमार
इस फिल्म के अलावा हर्षवर्धन जल्द ही ‘सिला’ में भी दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ सादिया खतीब नजर आएंगी और फिल्म में करणवीर मेहरा निगेटिव रोल में होंगे।
वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की ‘थामा’, जो दिनेश विजन के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, भी रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में इसका टीज़र आया था, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में आयुष्मान और राश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करेगी।
कुल मिलाकर इस बार दीवाली पर सिनेमाघरों में जबरदस्त रोमांस और कॉमेडी का टक्कर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply