भारत खबर, चुरु। चुरु से रोज झुंझनू और सूरतगढ़ जाने वालों के लिए सफर अब और आसान हो गया। चुरु रोडवेज डिपो ने आज से चुरु सूरतगढ़ रूट पर बस सेवा वापिस चालू कर दी है। यह वही रूट है जिसे कुछ साल पहले बंद कर दिया गया था। अब इसे वाया गुढ़ागौड़जी कर के फिर से चालू किया गया है।
सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि चुरु से झुंझनू जाने वाली सुबह पहली बस 5:40 पर रवाना होगी। पहले यह समय 6:15 का था, यानी कॉलेज ओर ऑफिस जाने वाले जल्दी निकलने का फायदा मिलेगा।
जानिए पूरा शेड्यूल बस का – सुबह 5:40 पर चुरु से रवाना होगी। 7:00 बजे झुंझनू पहुंचेगी। 7:10 पर झुंझनू से रवाना हो कर, 7:50 पर गुढ़ागौड़जी पहुंचेगी। 8:00 बजे गुढ़ा से रवाना होकर लगभग 5:00 बजे सूरतगढ़ पहुंचेगी।
वापसी यात्रा का समय – रातभर सूरतगढ़ में रुकेगी। सुबह 9:20 बजे पर रवाना होकर, 4:50PM पर झुंझनू पहुंचेगी। 5:00PM गुढ़ा के लिए रवाना होकर रात में 8:30PM पर वापिस चुरु पहुंचेगी।
इस फैसले से चुरु से सीधा सूरतगढ़ जाने वाले यात्रियों को तो फायदा मिलेगा ही साथ झुंझुनू ओर गुढ़ागौड़जी यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।