भारत खबर, 15 अगस्त 2025 । जहां एक तरह चुरु जिले में लगातार स्मार्ट मीटर के विरोध में जनता सड़कों पर उतर रही है। वही जोधपुर विद्युत वितरण निगम चूरू वृत्त की ओर से अब तक 900 सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। ये जानकारी डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा ने दी।
वे गुरुवार को सामुदायिक भवन स्थित एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगा रहे थे। एसडीएम विजेंद्र सिंह ने कहा स्मार्ट मीटर लगाने से वह अपने कार्यालय की रीडिंग और बिल की खुद जानकारी ले पाएंगे। एक्सईएन विश्राम लाल सैनी ने चुरु शहर में डिस्कॉम के सभी कार्यालयों, फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
इस मौके पर स्मार्ट मीटर इंचार्ज सीताराम, कार्यवाहक एईएन अशोक ढाका, और एसडीएम के निजी सहायक सुरेश कुमार भी मौजूद रहे थे।
सवाल यह है , कि चुरु जिले में स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध किया जा रहा है। एसडीएम ऑफिस से लेकर जिला कलेक्टर ऑफिस तक ज्ञापन सौंपा जा रहा है, स्मार्ट मीटर के विरोध एसडीएम साहब ने जनता को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन सब ज्ञापन और जनता का स्मार्ट मीटर के विरोध का प्रशासन क्या हल निकालते है।


Leave a Reply