बीकानेर में धड़के चोरों के दिल! गिरफ्तार हुए दो वाहन चोर, 32 मामले का हुआ खुलासा

बीकानेर न्यूज

बीकानेर, भारत खबर। बीकानेर में सदर थाना पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 8 बजे अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते किया। पुलिस ने इस गिरोह के दो जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से दो बोलोरो कैम्पर गाड़िया भी जब्त की गई है। जो कि हाल में ही चोरी हुई थी।

जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी बीकानेर जिले के रहने वाले हैं। इनमें एक आरोपी मांगीलाल, गुंसाईसर बड़ा गांव का निवासी है। दूसरा आरोपी दीपक हरिजन, बड़ी हरिजन बस्ती का रहने वाला है। इन दोनों पर चोरी, लुट और हत्या जैसे संगीन मामलों के 32 केस दर्ज हैं। जो विभिन्न थानों में है।

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। ताकि इन का साथ देने वाले लोगों पर भी करवाई की जा सके। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बच्चों को हुआ “गायों वाली लम्पी”? सीकर में फैली रही सबसे ज्यादा – जानिए पूरी जानकारी