Bigg Boss 19 promo featuring Salman Khan in politician avatar with Gharwalon Ki Sarkar theme, premiering 24 August on Jio Star and Colors

बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो रिलीज – सलमान खान बने पॉलिटिशियन, इस बार होगी ‘घरवालों की सरकार’!

टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ लौटने वाला है और इस बार शो का अंदाज बिल्कुल अलग होने वाला है। जियो स्टार ने हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें होस्ट सलमान खान का अब तक का सबसे अनोखा लुक और स्टाइल देखने को मिल रहा है।

बिग बॉस 19 में अब की बार घर वालो की सरकार

इस बार शो का थीम राजनीति और संसद से प्रेरित है। प्रोमो में सलमान खान पॉलिटिशियन के अवतार में नजर आ रहे हैं। वो सिक्योरिटी के घेरे में लग्जरी कार से उतरते हैं, हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ करते हैं और अपने ही एक मशहूर गाने की लाइन से डायलॉग की शुरुआत करते हैं। सलमान कहते हैं – “ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 सालों में। इस बार बिग बॉस के घर में ड्रामा-क्रेजी नहीं, डेमोक्रेजी होगी। हर छोटा-बड़ा फैसला घरवालों के हाथ में।”

शो की टैगलाइन इस बार “घरवालों की सरकार” रखी गई है। यानी ‘बिग बॉस 19’ के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि घर में होने वाले हर फैसले की जिम्मेदारी सिर्फ कंटेस्टेंट्स पर होगी। बिग बॉस सिर्फ नज़र रखेंगे, लेकिन सत्ता पूरी तरह से घरवालों के पास होगी।

कब और कहां देख सकते हैं शो?


‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से शुरू हो रहा है और इसे दर्शक दो प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे – जियो स्टार और कलर्स

  • जियो स्टार पर समय: रात 9 बजे
  • कलर्स चैनल पर समय: रात 10:30 बजे

इस नए सीजन को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। पॉलिटिकल थीम और “घरवालों की सरकार” जैसे कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों को एक बिल्कुल नया ड्रामा देखने को मिलेगा।

सलमान खान के इस अनोखे पॉलिटिशियन अवतार और शो के नए फॉर्मेट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लोग अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार घर में कौन-कौन एंट्री लेगा और यह “डेमोक्रेजी” कैसी दिखेगी।

यह भी पढ़ें: शोले” के गब्बर अमजद खान की पत्नी खूबसूरती में करीना कपूर को भी देती हैं मात!