अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती 2025: 10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, लेकिन शादीशुदा नहीं कर सकते हैं आवेदन!

अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती 2025 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी हो चुका हैं। जो युवक 10वीं पास है, उनके लिए मौका है। जानिए पूरी प्रक्रिया, योग्यता और चयन तरीका।
अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती 2025

अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती 2025: 10वीं पास म्यूजिक टेलेंट वाले के शानदार मौका है

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु ( म्यूजिशियन ) पद के लिए आधारिक भर्ती जारी की है। अगर आप को भी संगीत में भी रुचि है। साथ ही देशसेवा भी करना चाहता है, यह मौका सिर्फ आप के लिए है। लेकिन इस भर्ती में एक खास बात यह भी है। इसके लिए केवल अविवाहित युवक और युवती ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही एक महत्वपूर्ण शर्त यह भी है। अगर आपका चयन होता है, 4 साल की सेवा अवधि तक विवाह नहीं कर सकते।

अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।

उमीदवार को भारतीय या विदेशी किसी वाद्य यंत्र जैसे, कीवर्ड, तबला, ड्रम, गिटार, आदि को बजाने का ज्ञान और अभ्यास होना जरूरी है।

संगीत की दक्षता जरूरी है, जैसे सुर, ताल और गाने की सही समझ होनी चाहिए। संगीत को सुनकर पहचान की समझ हो, और वास्तिक प्रदर्शन भी होना चाहिए। केवल किताबों की थ्योरी काम नहीं आएगी।

आयु सीमा, और आवेदन शुल्क

अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन पात्र की कम से कम 17 वर्ष ओर अधिकतम आयु 21 वर्ष ही होनी चाहिए।

इस भर्ती की और खास बात यह भी है, कोई आवेदन शुक्ल नहीं है। यानी भर्ती पूरी तरह से नि: शुल्क है।

चयन प्रकिया कैसी होगी?

इस भर्ती के लिए चयन तीन स्टेज में होगा:

शैक्षणिक मैरिट: 10वी के अंकों के आधार पर उमीदवार की पहली लिस्ट बनाए जाएगी। फिजिकल फिटनेस टेस्ट ( PFT) पहली लिस्ट के आधार पर उमीदवार को बुलाया जाएगा। संगीत प्रतिभा परीक्षा और मेडिकल जांच पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आपको आधारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।

होम पेज पर Agniveervayu (Musician) Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।

जो भी जानकारी आप से मांगी जा रही है, ध्यानपूर्वक भरे।

आवश्यक दस्तावेज की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करे।

फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट अपने पास रखें।

आधिकारिक वेबसाइट:

https://agnipathvayu.cdac.in

अगर आप संगीत में माहिर है, ओर देशसेवा भी करना चाहते है। तो यह भर्ती आपके लिए है। न आवेदन शुल्क, न लंबी पढ़ाई की शर्त — सिर्फ आपका टैलेंट और जुनून ही आपकी पहचान बनेगा। इस मौके को हाथ से जाने न दें।

यह भी पढ़ें : SSC CGL भर्ती 2025: 14,582 पदों पर सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और योग्यता