बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार साल में कई फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतते रहते हैं। फैंस लंबे वक्त से उनकी सुपरहिट फिल्म ‘राउडी राठौर’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फिल्म के बनने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।
खबर है कि पिछले तीन साल से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था। स्क्रिप्ट भी तैयार हो चुकी थी, लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। पहले इसके राइट्स रॉनी स्क्रूवाला की यूटीवी मोशन पिक्चर्स के पास थे, लेकिन बाद में ये संजय लीला भंसाली और डिज्नी इंडिया को मिल गए।
तीन साल तक लगातार विचार-विमर्श के बाद भी दोनों पक्ष फिल्म को मंजूरी नहीं दे पाए। आखिरकार मेकर्स ने सीक्वल को बंद करने का फैसला कर लिया है। अब खबर है कि वे एक नई स्क्रिप्ट पर बेस्ड बिल्कुल अलग फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि साल 2012 में रिलीज हुई प्रभु देवा निर्देशित ‘राउडी राठौर’ में अक्षय कुमार ने डबल रोल निभाया था। फिल्म में उन्होंने एक तरफ जहां चोर शिवा का किरदार निभाया, वहीं दूसरी ओर आईपीएस विक्रम सिंह राठौर के रोल में भी नज़र आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।


Leave a Reply