चूरू | झुंझुनूं जिले के किसानों के लिए सोमवार का दिन खुशियों भरा रहा। पीएम फसल बीमा योजना के तहत किसानों को कुल 37.21 करोड़ रुपए का क्लेम सीधे उनके खातों में भेजा गया। इस मौके पर डीओआईटी वीसी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जो राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा।
कार्यक्रम में कलेक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, कृषि संयुक्त निदेशक डॉ. राजकुमार कुल्हरी, सहायक निदेशक कुलदीप शर्मा समेत कई अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
कृषि संयुक्त निदेशक डॉ. कुल्हरी ने जानकारी दी कि खरीफ 2024 में 8.14 करोड़ रुपए और रबी 2024-25 में 29.08 करोड़ रुपए का क्लेम मिला। इस तरह कुल 37.21 करोड़ रुपए डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए किसानों के खातों में जमा किए गए।
किसानों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, क्योंकि यह राशि उनके लिए खराब मौसम और फसल नुकसान के बाद बड़ी राहत लेकर आई है। जिस से जिन किसानों का फसल का नुकसान हुआ है। उन्हें थोड़ी आर्थिक सहायता मिलेगी।
यह भी पढ़ें :

Leave a Reply