Churu Police conducting massive area domination campaign with 216 raids and 32 criminals arrested in Rajasthan

चूरू में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: 216 जगह दबिश, 32 आरोपी गिरफ्तार

चूरू, भारत खबर | जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए शनिवार को पुलिस ने बड़े पैमाने पर “एरिया डोमिनेशन अभियान” चलाकर दबिश दी। इस अभियान के दौरान सालासर, सुजानगढ़, सुजानगढ़ सदर, राजगढ़ और हमीरवास थानाक्षेत्रों में कुल 216 जगहों पर दबिश दी गई और 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में गैंग से जुड़े, अवैध शराब व नशे के कारोबार, और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 3 अलग-अलग मामलों में शराब जब्त कर आबकारी एक्ट में मुकदमे दर्ज किए गए।

अभियान में 30 पुलिस टीमों और 184 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर, 13 स्थायी वारंटी व पंजीबद्ध अपराधी भी पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क में शामिल अन्य फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है।

अभियान का उद्देश्य

एसपी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का मकसद अपराधियों में भय पैदा करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार इस तरह के अभियान चलाती रहेगी। पीछे भी ऐसे अभियान चलाकर कई अपराधियों को गिरफ्तार कर किया गया था।

यह भी पढ़ें : अब जयपुर जाना पड़ेगा भारी! रोडवेज ने बढ़ाया किराया, चूरू से बीकानेर-जयपुर की यात्रा महंगी