इंस्टाग्राम पर डमी हथियारों के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, सरदारशहर से 3 युवक गिरफ्तार

सरदारशहर भानीपुरा न्यूज

भारत खबर, सरदारशहर। सरदारशहर के भानीपुरा थाना पुलिस ने डमी हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालकर आमजन में डर का माहौल पैदा करने वाले, तीन युवकों को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डमी हथियारों के पोज देकर फोटो शेयर कर रहे थे। जिस से समाज में गलत संदेश जा रहा था।

गिरफ्तार किए गए युवकों में भालेरी थाना के बलाल निवासी 23 वर्षीय रूपेंद्र उर्फ रवि नेहरा पुत्र दाताराम जाट और 25 वर्षीय शंकरलाल पुत्र दाताराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। साथ में सरदारशहर वार्ड 38 निवासी 21 वर्षीय विशाल पुत्र संजय वाल्मीकि शामिल हैं।

भानीपुरा पुलिस थाना अधिकारी राय सिंह सुथार ने शुक्रवार रात 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा जो सोशल मीडिया पर गतिविधियों की जा रही है। वो आमजन में भय पैदा करने वाली थी। इसलिए इस तरह अपराध करने को बिल्कुल भी नहीं बक्शा जाएगा।

यह भी पढ़ें : सरदारशहर के SBD कॉलेज में SFI का बवाल! शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, चुनाव नहीं तो आंदोलन तय