राजस्थान में बच्चों को हुआ “गायों वाली लम्पी”? सीकर में फैली रही सबसे ज्यादा – जानिए पूरी जानकारी

राजस्थान खबर

राजस्थान, भारत खबर। राजस्थान के सीकर जिले में इस समय एक नई चिंता ने माता पिता की नींद उड़ा दी है। एक समय में राजस्थान में सब से ज्यादा गायों में लम्पी वायरस फैला था। अब बच्चों में एक लम्पी जैसे लक्षण वाली बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी का नाम है ( हैंड फूट माउथ डिजीज ( HFMD) ) सुनने में तो आम लगती हैं, लेकिन इसके लक्षण और तेजी से फैलाव इसे गंभीर बना रहे है।

सीकर के जनाना अस्पताल में बीते कुछ दिनों से रोजाना 3 से 4 बच्चे ऐसे आ रहे हैं। जिनमें HFMD के लक्षण मिल रहे है। जुलाई के शुरू में जहां इस रोग के केवल 3 से 4 मामले आए थे। वही अब संख्या सात गुना तक बढ़ चुकी हैं। यह आंकड़ा खुद पीडियाट्रिक विभाग ने पेश किए हैं। जो इस का सबूत दे रहे हैं कि वायरस धीरे धीरे इलाके में फैल रहा है।

बता दे सबसे ज्यादा इसकी चपेट में 1 से 10 साल के बच्चे ज्यादा जकड़ में आ रहे हैं। जिन बच्चों की इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर है, उनके लिए यह वायरस ज्यादा परेशानी पैदा कर रहा है। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बीमारी में बच्चे के हाथ, पैर और मुंह पर लाल रंग के चकते या छोटे छोटे फफोले बन जाते हैं। साथ में तेज बुखार, गले में खरास और कमजोरी भी महसूस होती हैं।

सीकर में ऐसे कई केस सामने आए हैं। जहां बच्चों को खाना निगलने में दिक्कत हो रही है, जिसके चलते उन्हें भर्ती करना पड़ा। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए HFMD जैसा वायरस की तुलना में देरी से ठीक हो रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि HFMD बेहद संक्रमण जरूर है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है। सही देखभाल और समय पर इलाज मिलने पर बच्चा जल्दी ठीक हो सकता है। स्कूलों के खुलने और मौसम में बदलाव के चलते यह तेजी से फैल रहा है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी भी इसका एक बड़ा कारण बन रहा है।