RailOne ऐप से रेलवे ने यात्रियों को दिया तोहफ़ा, जानिए इस ऐप में पूरी जानकारी

रेल मंत्रालय ने नया Railone ऐप लॉन्च कर दिया। इसमें टिकटिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस, ई-कैटरिंग और शिकायत जैसी सारी सुविधा आपको एक ही जगह मिल जाएगी। जानिए कैसे मिलेगी यह सुविधा आपको!
RailOne ऐप

रेलवे का नया RailOne ऐप जानिए क्या है?

भारतीय रेलवे लगातार यात्रा करने वाले वाले लोगों की सुविधा में लगा हुआ है। भारतीय रेलवे ने कहां जितना हो सके, उतना यात्रियों की सुविधा के लिए काम किया जाएगा। इसी दिशा में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने RailOne ऐप लॉन्च किया।

यह ऐप लॉन्च देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में हुआ। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर यह यात्रियों की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया।

इस ऐप में यात्रियों को सारी सुविधा

RailOne को एक ऑल-इन-वन ऐप में लॉन्च किया गया है। जिस में यात्रियों को रेलवे से जुड़ी सारी जानकारी आपको ऐप में मिल जाएगी। इस ऐप का सिर्फ एक ही मकसद है, सारी जानकारी यात्रियों को एक जगह पर दी जाए। इस लिए ऐप को इंटरफेस सरल, साफ और यूजर-फ्रेंडली रखा गया है।

यात्रियों को RailOne ऐप आसानी से मिल जाए। इसलिए इस को Android Play Store और iOS App Store, दोनों पर आसानी से मिल जाएगा।

इस ऐप में UTS अनारक्षित टिकट बुकिंग (R-Wallet के जरिए 3% की छूट), लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, यात्री शिकायत निवारण और ई-कैटरिंग, कुली बुकिंग और अंतिम मील टैक्सी सेवा सुविधा आपको इस ऐप में मिलेगी।

एक लॉगिन से सभी सेवाएं

RailOne ऐप में Single Sign-On फीचर है। इसमें mPIN के जरिए लॉगिन किया जा सकता है। जो पहले से RailConnect या UTS ऐप के यूजर हैं। उनकी I’d से इस ऐप में लॉगिंग की जा सकती है।

इस ऐप को इसलिए ही बनाया गया है। ताकि रेलवे के जितने भी ऐप हैं, उन सब की जानकारी इस ऐप में आपको मिलेगी। ताकि आप को अलग अलग ऐप फोन में ना रखना पड़े।

रेल्वे का नया PRS सिस्टम दिसंबर 2025 तक

रेल्वे मंत्री ने CRIS टीम को बधाई देते हुए। आने वाले समय में रेलवे के डिजिटल ढांचे को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने ने बताया Modern Passenger Reservation System (PRS) दिसंबर 2025 तक लॉन्च किया जाएगा। जिसे यात्रियों की बहुत सारी परेशानी खत्म होगी।

नए PRS सिस्टम में क्या खास ?

पहले ऐप के मुकाबले यह 10गुना अधिक यूजर को हैंडल कर पाएगा।

एक मिनट में 1.5 लाख टिकट बुकिंग ओर 40 लाख तक लोग पूछताछ कर पाएंगे।

सीट चयन, फेयर कैलेंडर और दिव्यांगजन, छात्रों व मरीजों के लिए विशेष विकल्प सुविधा भी होगी।

हर यात्री को हाईटेक सुविधा

रेल मंत्री ने कहा, RailOne ऐप और नया PRS सिस्टम मिलकर भारतीय रेलवे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास यात्रा’ को और मजबूत बनाएंगे। जिसे रेलवे में भी विकास होगा। रेल्वे की सेवा लेने वाले यात्रियों के लिए भी आधुनिक और पारदर्शी यात्रा होगी।

RailOne ऐप अब आने वाले समय में सिर्फ ऐप नहीं है, भारतीय रेलवे का डिजिटल क्रांति का हिंसा है। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर स्टेशन पर कुली बुकिंग और लाइव ट्रेन स्टेटस तक, सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी इस से साफ हो रहा है। रेल्वे का विकास हो ही रहा है, बल्कि तकनीकी रूप से भी किसी से पीछे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: SSC CGL भर्ती 2025: 14,582 पदों पर सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और योग्यता