सोनम रघुवंशी मर्डर केस : हनीमून पर पति की गला काटकर हत्या! अब सामने आई दुल्हन, पुलिस के सामने किया सरेंडर, चौंकाने वाला प्यार का एंगल

सोनम रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। मध्य प्रदेश की नवविवाहित दुल्हन सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की मेघालय हनीमून ट्रिप के दौरान हत्या करवाई! अब पुलिस की गिरफ्त में आई सोनम, शक की सुई ऑफिस में काम करने वाले युवक राज कुशवाहा पर। जानिए पूरी मर्डर मिस्ट्री...
सोनम रघुवंशी मर्डर केस

सोनम रघुवंशी मर्डर केस: हनीमून पर पति की गला रेतकर हत्या, अब सामने आई दुल्हन!

भारत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति की हनीमून ट्रिप के दौरान हत्या करवा दी। मेघालय की खूबसूरत वादियों में 30 वर्षीय राजा रघुवंशी की लाश एक गहरी खाई में मिली, जबकि उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी गायब थी। अब यह रहस्यमय केस एक चौंकाने वाले मोड़ पर आ चुका है।

कैसे हुआ यह दर्दनाक मर्डर?

11 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राजा और सोनम की शादी हुई थी। शादी के चार महीने पहले ही दोनों का रिश्ता तय हुआ था और परिवार वालों की सहमति से शादी भी शांतिपूर्ण तरीके से हुई थी।

20 मई को ये जोड़ा हनीमून पर मेघालय गया। लेकिन 23 मई को दोनों लापता हो गए। पुलिस और बचाव दलों ने कई दिन सर्च ऑपरेशन चलाया। 2 जून को राजा की सड़ी-गली लाश एक खाई में मिली — गला रेता हुआ और अंगूठी, चेन व वॉलेट गायब!

दुल्हन लापता… या हत्यारी?

इस केस में सबसे चौंकाने वाली बात थी कि सोनम रघुवंशी भी लापता थी। पहले तो परिवार वालों ने अपहरण का शक जताया और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई गई।

लेकिन कहानी ने पलटी खाई जब सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में एक ढाबे से कॉल करके पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

सोनम रघुवंशी मर्डर केस

पुलिस ने किया खुलासा – सोनम थी मास्टरमाइंड!

मेघालय पुलिस की जांच में सामने आया कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या की योजना बनाई थी और इसके लिए उसने राज कुशवाहा समेत चार लोगों को हायर किया था।

गिरफ्तार आरोपी:

  • राज कुशवाहा (इंदौर) – सोनम का कर्मचारी और कथित प्रेमी
  • आकाश राजपूत (ललितपुर, 19 वर्ष)
  • विशाल सिंह चौहान (इंदौर, 22 वर्ष)
  • आनंद कुर्मी (सागर, MP)

SP विवेक सईम ने बताया कि अगर तार जोड़े जाएं तो लगता है सोनम और राज कुशवाहा के बीच प्रेम संबंध थे। जैसे ही पुलिस ने राज कुशवाहा को गिरफ्तार किया, उसी रात सोनम सामने आई — जो इस बात का संकेत है कि वह पहले से अंडरग्राउंड थी। यह पूरी तरह से योजना बना कर हत्या की हुई है। SP विवेक ने बताया है इस केस में अभी ओर भी खुलासे हो सकते है।

सोनम रघुवंशी मर्डर केस आरोपी
Image Credit : SocialMedia

क्या सोनम और राज कुशवाहा का था अफेयर?

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि राज कुशवाहा सोनम के ऑफिस में काम करता था और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। ये रिश्ते अब शक के घेरे में हैं और पुलिस इसे लव अफेयर से जोड़कर देख रही है।

सोनम के पिता का बयान

सोनम के पिता देवी सिंह का कहना है कि उनकी बेटी निर्दोष है और मेघालय पुलिस कहानी गढ़ रही है। उनका आरोप है कि सोनम को अगवा किया गया था और वह किसी तरह भागकर गाज़ीपुर पहुंची। सोनम की पिता की बात में कितनी सच्चाई हैं। यह तो अभी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अब तक की जांच के आधार पर साफ हो रहा है। यह मर्डर सोनम ने खुद करवाया है। बाकी सोनम को कोर्ट में पेश करने पर ही पता चलेगा।

जनता और मीडिया में गूंज

पूरा देश इस केस को लेकर स्तब्ध है। सोशल मीडिया पर #JusticeForRaja ट्रेंड कर रहा है। मेघालय के मुख्यमंत्री को भी सफाई देनी पड़ी कि राज्य की पुलिस ने सात दिन में बड़ा खुलासा कर दिया।

सोनम रघुवंशी मर्डर केस भारत की उन घटनाओं में से एक बन गया है जो शादी, भरोसे और धोखे की हदें पार करता है। अब पुलिस की जांच के बाद सच सामने आएगा कि क्या यह वाकई एक प्रेम-त्रिकोण था, या फिर कोई और गहरी साजिश? लेकिन अनुमान अभी तक जांच से यही लगाया जारा है। यह प्यार के चक्र में हत्या हुई है।

यह भी पढ़ें : Tata Curvv 2025: स्टाइल, परफॉर्मेंस और इनोवेशन का धांसू कॉम्बिनेशन – क्या यह SUV आपकी अगली पसंद बन सकती है?”